फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने किया कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्राइम किट, मालखाना, रेस्क्यू उपकरण, बंदी गृह, सीसीटीएन, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुना। शनिवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए क्षेत्राधिकारी त्रिवेद्र सिंह राणा ने पुलिस अधिकारियों को रेस्क्यू उपकरणों की नियमित जांच करने को कहा। महिला हेल्प डेस्क में पंजीकरण पुस्तिका की जांच करते हुए उसे नियमित अपडेट करते हुए शिकायत और उसके निवारण का विस्तृत जानकारी पंजीकरण पुस्तिका में दर्ज कराने को कहा। सीसीटीएन, सीसीटीवी कैमरों और मालखानों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों और अधिकारियों से शस्त्रों को खोलकर उसके फिर से वापस जोड़ने को कहा। सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पोर्टल को लगातार अपडेट किया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों को लंबित पड़ी समस्याओं को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें