प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गौचर हवाई पट्टी से जल्द छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे। इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से उन्होंने मुलाकात कर योजना की जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि रेल और हवाई नेटवर्क से जुड़ने के बाद यहां पर्यटन और तीर्थाटन की गतिविधियों में इजाफा होगा। इससे लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा भी मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।