फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ; सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Jun 2025 04:27 PM IST

थराली क्षेत्र में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ अमर बलिदानी भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सेना के जवानों ने बैंड धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा कर शहीदों को नमन किया। देवाल की प्रसिद्ध धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि आज का भारत नया भारत है, जिसे सेना ने बनाया है। जो दुश्मन के घर में जाकर आतंकवादी को जवाब देता है। कहा कि पहले सेना को सामान ही नहीं मिलता था, लेकिन अब आधुनिक उपकरण दिए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें