पवित्र सावन मास के चौथे सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह होते ही पुष्केश्वर महादेव मंदिर सहित बामनाथ, रैसू, बसुकेदार, सलना, जलेश्वर ,बीणेशवर समेत क्षेत्र के तमाम शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।