फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग की अपर बाजार निवासी दीपा दो कमरों में कर रहीं मशरूम उत्पादन

कर्णप्रयाग की अपर बाजार निवासी दीपा दो कमरों में कर रहीं मशरूम उत्पादन। जब किसी काम को लगन और मेहनत से किया जाए तो सफलता एक दिन जरूर मिलती है। यह साबित कर दिखाया है कर्णप्रयाग की अपर बाजार निवासी दीपा डिमरी ने। एक समय था जब उन्हें अपने नए काम में नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज वह अपने ही घर के दो कमरों में मशरूम उत्पादन कर लाखों रुपये कमा रही हैं। दीपा डिमरी बताती हैं कि शुरुआत में मशरूम उत्पादन में उन्हें कोई अनुभव नहीं था, लेकिन उन्होंने पहले प्रशिक्षण लिया और फिर मशरूम उत्पादन की पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने शीतलके और मिल्की किस्म की मशरूम उगाना शुरू किया। दीपा ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले उन्होंने मशरूम उत्पादन की शुरुआत की थी, और अब वे सालाना लाखों रुपये का लाभ कमा रही हैं। नगर के मुख्य बाजारों से लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश और श्रीनगर तक से उन्हें ऑर्डर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में नुकसान जरूर हुआ, लेकिन धैर्य और मेहनत के दम पर उन्होंने मशरूम उत्पादन में सफलता हासिल की। आज उनकी मेहनत और हौसले की मिसाल दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें