फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा केदार के दर्शन कर भगवान बदरी विशाल के द्वार पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके पहुंचते ही यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाबा केदार के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील किया गया। धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद की गई थी। यात्रियों को मंदिर में जाने की अनुमति दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से साकेत तिराहे से मंदिर परिसर तक पुलिस तैनात रहा।।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें