फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी और पागलनाला में हुआ सुचारु, भूस्खलन के कारण देर रात से था अवरुद्ध

पीपलकोटी के समीप भनेरपाणी और पागलनाला में देर रात से अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे सोमवार को सुबह नौ बजे सुचारु हो गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हाईवे को खोल दिया गया है। रात से यहां हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। जिससे हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। एनएचआईडीसीएल की ओर से सुबह सात बजे से मलबा हटाने का काम शुरु कर दिया गया था। बता दें कि हर साल बरसात में यहां पहाड़ी से भूस्खलन हो जाता है। पिछले छह माह से एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां हाईवे का सुधारीकरण कार्य भी किया जा रहा है।  चमोली जनपद के कई क्षेत्रों में रविवार को देर शाम से हो रही भारी बारिश सुबह पांच बजे थमी। बारिश के बाद सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क कांडई पुल के पास अवरुद्ध हो गई है। ज्योतिर्मठ-औली सड़क, कर्णप्रयाग-गैरसैंण-पांडुवाखाल हाईवे, ज्योतिर्मठ-मलारी-नीती हाईवे, सिमली-थराली-ग्वालदम हाईवे यातायात के लिए खुले हुए हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें