फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्ष बाद थराली के मैन गांव में गोरिल देवता के जागर और नृत्य का आयोजन

रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Nov 2025 06:37 PM IST

थराली तहसील के मैन गांव में 14 वर्षों के पश्चात गोरिल देव जागर और नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय पूजा और जागर के लिए प्रवासियों के साथ-साथ देश के विभिन्न कोने में रहने वाले ग्रामीण भी अपना योगदान दे रहे हैं। गांव के संभ्रांत व्यक्ति महिलायें, बुजुर्ग और बच्चे इस आयोजन को लेकर खासे उत्साहित हैं। जागर गायक दीपू कुमार और जोनी कुमार के रांसे में डंगरिया हरपाल सिंह बिष्ट अवतरित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। गोरिल देवता जिन्हें गोलू और गोल्ज्यू देवता आदि नामों से पुकारा जाता है उन्हें न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। गढ़वाल और कुमांउ दोनों मंडलों में गोलू देवता के जागर गाये जाते हैं। और यहां पर लोग हर वर्ष अपने गांवों में गोलू देव नृत्य का आयोजन करते हैं जिसमें गोरिल देवता के पश्वा जगरियों के ओजस्वी गायन पर ढोल और दमांउ की थाप पर नृत्य करते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आर्शीवाद देते हैं। यहां पर हर घर गांव में गोरिल देवता का मंदिर है। इसके अलावा कुमांउ के चंपावत, अल्मोड़ा और घोड़ाखाल में गोलू देवता के भव्य और प्राचीन मंदिर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें