उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला (भारत सरकार) के सौजन्य से आयोजित 20 दिवसीय कार्यशाला का नंदा स्तुति से शुभारम्भ हुआ। जिसमें पद्मश्री व प्रदेश की पहली महिला जागर गायिका बसंती बिष्ट ने पारंपरिक लोक गायन व लोक संस्कृति का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सोमवार को राजकीय इंटर कालेज ल्वाणी के नए भवन परिसर में आयोजित 20 दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ बसंती बिष्ट व प्रधानाचार्य नरेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।