फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: मूलभूत सुविधाओं के लिए डीएम कार्यालय में गरजे ग्रामीण

बागेश्वर जिले के बिचला दानपुर की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार आदि मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए क्षेत्रवासी मुखर हो गए हैं। क्षेत्र के गांवों से आए लोगों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर समस्याओं का हल करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चुचेर-माजखेत सड़क के डामरीकरण, लाथी, कालापैरकापड़ी में पुल निर्माण, बीएसएनएल की संचार सेवा व्यवस्थित करने, शामा उपतहसील के सुचारू करने की मांग की। गोगिना से गोभेरी तक सड़क के लिए सर्वे, हांप्टीकापड़ी सड़क के वन भूमि प्रकरण को जल्द सुलझाने, क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों-कर्मचारियों के रिक्त पद भरने, शामा पीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती, आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने और विस्थापन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने, शामा पुलिस चौकी में एसआई को नियुक्ति, शराब की दुकान बंद करने आदि की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें