बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने रेल लाइन के लिए हुए नए सर्वे रिपोर्ट को जारी करने की मांग की। इसको लेकर समिति के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मंगलवार को डीएम को ज्ञापन भी दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में समिति ने कहा कि पुराने सर्वे के अनुसार रेल लाइन का निर्माण बिलौना तक किया जाना है। कहा कि एक नए सर्वे की बात सामने आ रही है। जिसमें खोली गांव में रेल स्टेशन बनने की बात कही जा रही है। समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि प्रशासन को सर्वे के बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। समिति लगातार रेल लाइन के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में समिति को रेल लाइन की सर्वे, प्रगति आदि की जानकारी दी जानी चाहिए। समिति ने डीएम से अपने माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर केशवानंद जोशी, चरण सिंह बघरी, प्रताप सिंह दानू, हरीश सोनी, गीता रावल, हेमलता आदि मौजूद रहे।