फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: हड्डी के डॉक्टर की कमी से मरीज बेहाल, चारधाम ड्यूटी पर गए विशेषज्ञ

बागेश्वर जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। बीते सोमवार को लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुए सड़क हादसे के घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुपस्थिति से उनके बेहतर इलाज में बाधा आ रही है। अस्पताल के एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी शासन द्वारा चारधाम यात्रा में लगा दी गई है, जिससे स्थानीय मरीजों और दुर्घटना के घायलों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे में घायल हुए बाराती और उनके परिजन अस्पताल की व्यवस्थाओं से असंतुष्ट नजर आए। घायलों का कहना है कि अन्य डॉक्टर सामान्य देखभाल तो कर रहे हैं, लेकिन हड्डी से संबंधित गंभीर चोटों के लिए विशेषज्ञ की राय नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें