फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के तहत नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक योगाभ्यास

बागेश्वर जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के तहत विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत मैदान में आयोजित हुआ, जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। सामूहिक योगाभ्यास में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और भारी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लेकर निरोग जीवन का संदेश दिया। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, डीएम अपूर्वा पांडेय, एसपी जितेंद्र मेहरा समेत कई गणमान्य लोगों ने आम जनता के साथ योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उदय भास्कर और रुचि ने आदि योगी धुन पर बेहद मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित योग रील प्रतियोगिता के सिंगल वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले केवलानंद जोशी और ग्रुप वर्ग में प्रथम रहीं कोरंगा सिस्टर्स सहित अन्य विजेताओं को सम्मानित किया गया। विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर में पतंजलि योगपीठ के पांचों संगठनों ने मिलकर योग महोत्सव मनाया, जिसमें योग प्रशिक्षक केवलानंद जोशी, गणेश दत्त कांडपाल और कुंवर कोरंगा ने क्षेत्रवासियों को प्राणायाम के गुर सिखाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें