पतंजलि के सीईओ और बाबा रामदेव के करीबी आचार्य बालकृष्ण की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। शुक्रवार को शाम चार बजे के आसपास उन्हें ऋषिकेश के एम्स में भर्ती करवाया गया। बाबा रामदेव उन्हें एम्स लेकर पहुंचे थे। उनके मुताबिक अभी आचार्य बालकृष्ण की हालत खतरे से बाहर है।