हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने शहीद नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षिका के साथ कथित अभद्रता के मामले में सफाई दी। इस दौरान शिक्षामंत्री का दर्द भी छलक गया और उन्होंने जरूरत पड़ने पर मंत्री पद छोड़ने तक की बात कह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पैसे कमाने के लिए शिक्षामंत्री नहीं बने हैं वे मजदूर के बेटे हैं, न गलत करेंगे और न होने देंगे।