फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अल्मोड़ा नगर निगम की पहली सरकार ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

नगर निगम अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रैमजे इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित हुआ। निगम के पहले मेयर बने अजय वर्मा और 40 पार्षदों ने शपथ ली। मेयर ने कहा कि नगर निगम को जवाबदेह बनाते हुए जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयत्न किया जाएगा।शुक्रवार को दीप प्रज्वलन के साथ शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ हुआ। नवनिर्वाचित मेयर अजय वर्मा समेत 40 पार्षदों का स्वागत हुआ। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सर्वप्रथम मेयर अजय वर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने पार्षदों को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में मेयर अजय वर्मा ने कहा कि नगर निगम को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही अधिकारियों व पार्षदों का सहयोग से अल्मोड़ा में आदर्श नगर निगम बनाया जाएगा।समारोह में नटराज ग्रुप के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। वहां पर जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, ललित लटवाल आदि थे। संचालन विद्या कर्नाटक और नवजोत जोशी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें