बीएचयू में इन दिनों मधुमेह की समस्या चिकित्सकों की चिंता का कारण बनी हुई है। रोजाना ओपीडी में पांच से सात ऐसी उम्र के लोग जिन्हें हम बच्चे और किशोर कह सकते हैं मधुमेह से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इस समस्या पर आईएमएस बीएचयू के इंडोक्राइनोलाजी विभाग प्रोफेसर एन के अग्रवाल से अमर उजाला संवाददाता ने खास बातचीत कर कारण जाना इसके साथ ही इससे बचाव कैसे किया जाए इसको भी जाना।