बथुआ स्थित राजकीय आईटीआई में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता गोष्ठी तव रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 16 लोगों ने पंजीकरण कराया और 10 ने रक्तदान किया। डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रक्त केंद्र के जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में बताया।