फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में दीवार गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एक हिरासत में

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा दीवार गिराया जा रहा है। उक्त वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के मार्हा कर्मनाथ पट्टी गांव का बताया जा रह है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के मार्हा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी उदयभान पांडेय की दीवाल बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ो ने गिरा दिया। दीवार गिराने का वीडियो जब पुलिस के सामने पहुंची तो रौनापार पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मार्हा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी नेहरू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। थाना अध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल ने बताया कि दीवाल गिरने की वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर दिया कि पहले से दीवार बनाई गई थी। जिसको दर्जनों की संख्या में मनबढ़ों ने गिरा दिया। जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवश्यकता पड़ी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें