वाराणसी प्रसिद्ध दैनिक संध्या गंगा आरती में रविवार को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति आप सांसद राघव चड्ढा के साथ पहुंची। उनके साथ राघव चड्ढा की मां और अन्य परिजन मौजूद थे। गंगा आरती देखकर राघव और परिणीति भावविभोर दिखी। इस संबंध गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि परिणीति और राघव ने परिजनों संग गंगा पूजन किया । इसके अलावा दोनों जिद किया कि गंगा आरती वहां से देखनी है जहां मुख्य आसन है । इसके बाद दोनों वहां बैठे और मां गंगा की आरती देखी।