धर्म की नगरी वाराणसी में कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। देवोत्थान एकादशी के साथ ही आज तुलसी विवाह भी है। वाराणसी के घाटों पर भी तुलसी विवाह हुआ और लोगों ने घरों में भी तुलसी विवाह का आयोजन किया। धार्मिक मान्यकाओं के अनुसार चार महीने की निद्रा के बाद भगवान विष्णु आज जागते हैं और आज से सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है।