फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बने मियां मिट्ठू, देखें वीडियो

अतरौलिया विधानसभा के बहेरा ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपनी तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि हमारी मजबूती और ताकत देखकर देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को हमें बुलाना पड़ा। हमारी ताकत का उदाहरण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बुलाकर 22 मिनट तक बात किया। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के गुलाम नहीं हैं, उसके सहयोगी हैं। आजादी के 77 साल बीत चुके हैं लेकिन वंचित शोषित समाज को आज भी केवल वोट के लिए प्रयोग किया जाता है। आज हम उनकी भागीदारी मांगने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अब हमें जागना होगा। भागीदारी की लड़ाई भागीदारी पार्टी के साथ मजबूती से लड़ना है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराकर ही हम दम लेंगे। हमने अपने विभाग के अधिकारियों की फौज को जमीन पर उतार दिया है। समस्याओं का निपटारा होगा। हर गांव से 25 लोगों का पात्रता के हिसाब से चयन किया जाएगा। जिन्हें हर तरह की योजना से आच्छादित किया जाएगा। इसका सर्वे चल रहा है। अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार करेगा तो उसे तुरंत इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें