वाराणसी जिले में रामनगर चौक से लेकर किला रोड और सामनेघाट पुल तक शनिवार की दोपहर में भीषण जाम लग गया। हाल यह रहा कि सवारी गाड़ियों से लोग उतर कर पैदल ही आगे बढ़े। छोटे बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं किला रोड की तरफ पैदल गए। पुल के दोनों छोर पर लंबा जाम लगा रहा। उधर, विश्व सुन्दरी पुल पर भी जाम रहा। साथ ही रामनगर हाईवे से डाफी लेन की सड़क जाम की चपेट में रही।