नवभारत निर्माण समिति और बनारस लिट फेस्ट की ओर से रविवार को हारमनी ऑडिटोरियम सनबीम वरुणा में ''''मिले सुर मेरा तुम्हारा बॉलीवुड नाइट'''' संगीत, स्मृतियों और सुरीली धुनों से सजी। बॉलीवुड के सदाबहार गीतों और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों खूब झुमाया। उद्घाटन ब्रिगेडियर जयदीप चंदा एवं प्रो. ओपी माथुर ने किया। बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को पुराने दौर की सुनहरी यादों से जोड़ दिया। शाम का विशेष आकर्षण लोकप्रिय गायिका पामेला जैन की प्रस्तुति रही। मलाकी बैंड की लाइव प्रस्तुति ने सभी में नई ऊर्जा भर दी। सनबीम स्कूल के प्रमुख दीपक मधोक, पुनीत मेहरोत्रा, अनुपम रघुवंशी, स्नेहा अवस्थी, आलोक द्विवेदी, आश्वस्ति सक्सेना, खुशी सिंह, बीना अग्निहोत्री, विदुषी, ड्यूटी तूर, रवि प्रकाश, अतुल कर्वे, सविता कुमारी, सुधांशु श्रीवास्तव, रिद्धिमा गुप्ता एवं कमलेश्वर ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। दीपक मधोक और धर्मेंद्र कुमार ने अतिथियों को सम्मानित किया। स्वागत बृजेश तथा धन्यवाद ज्ञापन धवल प्रकाश ने किया।