फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Varanasi : ये वीडियो आपको डराएगा ; सड़क पार करती महिला बनी तेज रफ्तार की शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

लहरतारा - कोटवां मार्ग स्थित नुरूद्दीन शहीद मजार परिसर के निकट बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमें मानस नगर कालोनी में रहने वाली महिला बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घायल महिला के कान और नाक से खून का रिसाव होने लगा। अस्पताल ले जाया गया जहां उसका ईलाज जारी है। क्षेत्रीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। ये वीडियो सोमवार शाम का है। बताते चलें कि पिछले कुछ माह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन मौतें हो चुकी हैं। इस मार्ग पर आबादी के बीच बड़े -बड़े गोदाम भी हादसे का कारण बन रहे हैं। बौलिया से फुलवरिया फ्लाई ओवर को जाने वाली सड़क पर हर रोज़ हादसा हो रहा है। इस मार्ग पर दो बड़े स्कूल भी हैं। क्षेत्रीय लोग दोनों मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की की बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब एक घटना और भी सामने है और देखना ये होगा कि इस हादसे के बाद व्यवस्था को लेकर कौन सा प्रशासनिक कदम उठाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें