फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुलभ दर्शन शुल्क हुआ कम, अब 250 रूपये होगी फीस

काशी विश्वनाथ मंदिर में नई व्यवस्था लागू की गई है। श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई राहत दी गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र की माने तो मंदिर प्रशासन द्वारा सुलभ दर्शन का शुल्क घटाया गया है। अब सुलभ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 300 के बजाय 250 रुपए खर्च करना होगा। बताते चलें कि पहले मंदिर में ऐसे लोग जिनके पास समय कम होता था उनके लिए सुलभ दर्शन की व्यवस्था कराई गई थी जिसमें कतार में लगना होता था और इसका शुल्क 300 रूपये था। इसमें पचास रूपये मंदिर का प्रसाद अनिवार्य किया गया था। मंदिर प्रशासन की माने तो जब इस पर विचार किया गया कि मंदिर का प्रसाद क्या सबके लिए जरूरी है तो ये निर्णय लिया गया कि इस शुल्क को हटा दिया जाए और अब सुलभ दर्शन के लिए 250 रूपये ही खर्च करने होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें