बीएचयू के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल ने महिला अपराध पर नुक्कड़ नाटक कर बताया कि कभी भी पति- पत्नी के बीच अत्याचार बढ़े तो ऐसे में प्रेम हो ही नहीं सकता। अत्याचार सहना भी एक तरह का अत्याचार है। वहीं डेंटल और आयुर्वेद की ओर से भी नुक्कड़ नाटक कर अत्याधुनिक इलाज के लिए जागरूक किया गया। बुजुर्गों के घुटने के दर्द को लेकर सरकार के द्वारा आयुष्मान से मुफ्त इलाज के बारे में जानकारी दी गई।