रोहनिया के भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं धरना-प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने दोनों गेट को बंद कर दिया। बाहर के मरीज और तीमारदार अंदर नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, अंदर भर्ती मरीजों का इलाज सीनियर डॉक्टर कर रहे हैं।