दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ में 7 साल बाद एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर रौनक खत्री और सह सचिव पद पर लोकेश चौधरी जी ने जीत हासिल की तो महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में माहौल उत्साहित करने वाला हो गया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविन्द्र पटेल ने छात्र व कर्मचारियों में मिठाई बांट कर खुशी मनाई। छात्र नेता ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि ये जीत उन छात्रों की है जो भाजपा के विचारों परेशान है । कहा ये जीत NEET की परीक्षा में हुइ धांधली के खिलाफ है। रविन्द्र पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय में खुशियों का माहौल है सभी छात्र एनएसयूआई के विचार से प्रभावित हो कर एनएसयूआई के प्रत्याशी को विजेता बनाये उन सभी छात्रों को धन्यवाद देता है।