फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने पत्नी के साथ बाबा दरबार में हाजिरी लगाई, एकादशी उत्सव में शामिल हुए

एकादशी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शाम को पहुंचे श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस थुरईराजा एवं उनकी धर्मपत्नी शशिकला थुरईराजा ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद विशिष्टजन मंदिर चौक पर पालकी पर विराजमान श्री काशी विश्वनाथ महादेव एवं माता गौरा की चल रजत प्रतिमा पर पुष्प, हल्दी और अबीर- गुलाल अर्पित किया। सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। मंदिर न्यास की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण एवं डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें