फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी में रामकथा..., भगवान शिव और माता पार्वती का भी गुणगान, लगे जयकारे

चोलापुर क्षेत्र के इमलिया गांव में सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ गुरुवार से किया गया। उक्त कथा महाराज नीरजानंद शास्त्री द्वारा वाचन किया जा रहा है। पहले दिन की कथा में गुरुवार को शिव विवाह का वर्णन किया गया। कथा में महाराज नीरजानंद शास्त्री ने बताया कि सतयुग में देवी सती ने आत्मदाह कर लिया था, जिससे दुखी होकर भगवान शिव ने खुद को निराशा और अवसाद में हो दिया था। शिव जी की स्थिति से राक्षस ताड़कासुर अवगत था। उसे लगता था कि भगवान शिव अब कभी भी गृहस्थ जीवन में नहीं जाएंगे, जिसका फायदा उठाकर वो अमर होना चाहता था। अमरता का वरदान पाने के लिए उसने ब्रह्मांड के निर्माता भगवान ब्रह्मा की कड़ी तपस्या की। ताड़कासुर की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्मा ने दर्शन दिए और उससे वरदान मांगने को कहा। ताड़कासुर ने ब्रह्मा जी ने वरदान मांगा कि उसकी मृत्यु भगवान शिव के पुत्र के हाथों ही हो। अन्य किसी व्यक्ति, देवी-देवता, जीव और अस्त-शास्त्र आदि से उसकी मृत्यु नहीं होनी चाहिए। भगवान ब्रह्मा ने तथास्तु कहकर ताड़कासुर को वरदान दे दिया। महादेव महादेव को अपने पति के रूप में पाने के लिए देवी पार्वती ने कठिन तपस्या की। देवी की तपस्या से महादेव प्रसन्न हुए और उनके सामने एक विचित्र रूप में आए और उनसे पूछा क्या वो उनसे विवाह करेंगी। देवी पार्वती ने तुरंत ही हां कहा दिया, जिसके बाद महादेव अपने असली रूप में प्रकट हुए और उसी दिन देवी पार्वती से विवाह किया। मौके पर प्रमुख रूप से गौरी शंकर सिंह, शिव शंकर सिंह, जटाशंकर सिंह, जय शंकर सिंह, शशिकांत मिश्रा, रमेश मिश्र, अविनाश सिंह, विनोद सिंह, गुड्डू सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें