फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसियों पर नहीं खत्म हो रही कतार, भोर से ही करनी पड़ रही मशक्कत; VIDEO

अमेरिका-इस्रालिया-ईरान युद्ध के बीच शुरू हुई रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल तो रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसलिए एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार खत्म नहीं हो रही है। महिलाओं को भी भोर से ही मशक्कत करनी पड़ रही है। हालत ये ये है कि 993 रुपये का सिलिंडर लेने के लिए 100 रुपये में ई-रिक्शा रिजर्व कर एजेंसी पहुंच रहीं हैं। बलिया-बांसडीह रोड स्थित इंडेन की एजेंसी पर शुक्रवार भोर से ही लाइन लगी थी। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की कतार में देखी गईं। सिलिंडर का वितरण 10 बजे तक किया गया। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप था कि संचालक शाम को अधिक पैसा लेकर सिलिंडर ब्लैक कर रहे हैं। हांलाकि एजेंसी संचालक का कहना है कि जिसको गैस नहीं मिल रही है। वह झूठा आरोप लगा रहे है। उपभोक्ता का आरोप था कि बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एक सप्ताह से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। एक एजेंसी पर नोटिस चस्पा की गई है कि 15 मार्च की बुकिंग का दूसरे एजेंसी पर सिलिंडर मिलेगा। दूसरे एजेंसी पर जाने पर कहा जा रहा है कि जिस एजेंसी की बुकिंग है, उसी पर मिलेगा। ऐसे में कई उपभोक्ता एक से दूसरे एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें