वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र में छात्रा की हत्या को लेकर मेहंदीगंज स्थित नेशनल हाईवे पर परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारा लगाते हुए विरोध जताया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने जाम कर रहे लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणमानने को तैयार नहीं थे।