वाराणसी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया।