प्रयागराज के संगम के पवित्र जल से सेंट्रल जेल के कैदियों ने शुक्रवार की सुबह अमृत स्नान किया। इससे पहले गंगा जल के कलश की विधि-विधान से पूजा की गई। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आरके मिश्रा ने कहा कि सभी कैदी अमृत स्नान के साथ मन, विचार, वाणी और कर्म की सुचिता का संकल्प लें। इस दौरान सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आरके मिश्रा के अलावा जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा और कारागार प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।