जिला प्रशासन वाराणसी द्वारा आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनारस की युवा कथक नृत्यांगना सुनिधि पाठक का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उन्होंने सर्वप्रथम देवी स्तुति में नित्य किया। इसके बाद पारंपरिक कथक नृत्य और अंतिम में तराना करके कार्यक्रम को समाप्त किया। संचालन तरुण कुमार सिंह तथा संयोजक अंशुमान महाराज ने धन्यवाद ज्ञापन किया।