बनारस से चलने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है। 18 कोच वाली इस विशेष ट्रेन का नियमित संचालन शुक्रवार से बनारस से सियालदाह तक शुरू हो रहा है। खासियत यह है कि यह उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों को जोड़ते हुए सफर पूरा कराएगी।