फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों जर्नी फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं। मंगलवार को दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नाना पाटेकर ने एक जोरदार थप्पड़ जड़कर सेल्फी ले रहे फैंस को भगा दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।