फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे ने गंगा किनारे महादेव संग खेली होली, उतारी आरती

रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर शुक्रवार को गंगा किनारे गंगा सेवकों ने महादेव संग खूब होली खेली। गंगातट पर प्राचीन बड़े महादेव सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग अबीर-गुलाल से सराबोर रहे। नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के संयोजन में गायघाट पर देवाधिदेव महादेव के विग्रहों को गंगाजल से स्नानादि के बाद पुष्पहार, धूप दीप, नैवेद्य आदि अर्पित की गई। महादेव को हर्बल अबीर, गुलाल समर्पित करने के साथ ही काशी में रंगोत्सव का आगाज हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें