पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए मंगलवार की सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दारा सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी व शैलेश पांडेय, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।