वाराणसी के चर्चों में गुड फ्राइडे का आयोजन हुआ। कैंटोंनमेंट स्थित महागिरजा में काशी धर्म प्रांत के बिशप फादर यूजीन ने प्रभु यीशु की प्रार्थना की। इस दौरान पूरा परिसर भरा रहा। तत्पश्चात यीशु के बलिदान की याद में गीत गाए गए। लाल चर्च, तेलियाबाग, गिरजाघर, सिगरा सहित सभी चर्चों में ये परंपरा निभाई गई। गुड फ्राइडे पर दोपहर तीन बजे क्रूस की उपासना की जाएगी। मसीही उपवास रखेंगे। शनिवार को शाम छह बजे से दोबारा सजावट की जाएगी। रात में 10 से 2ः30 बजे तक पूजा होगी। रविवार को ईस्टर पर प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी मनाई जाएगी।