महादेव के भक्तों को बाबा के दरबार में पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर न्यास की टीम हर संभव प्रयास कर रही है। चिलचिलाती धूप और तापमान से जलती जमीन से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आंगन में जर्मन हैंगर से छांव की व्यवस्था करा दी गई है। बता दें कि बाबा की भक्ति में डूबे भक्तों को जर्मन हैंगर बरसात में भी बारिश से भींगने से बचाएगा।