चंदौली जिले के नगर पालिका पीडीडीयूनगर अधिशासी अधिकारी कार्यालय के सामने मंगलवार को जलकल व बिजली विभाग कर्मचारी धरने पर बैठ गए। नाराजगी जताते हुए नारेबाजी भी की। बताया कि विगत दिनों पूर्व भी धरना प्रदर्शन पर बैठे थे तब हमें उच्च अधिकारियों द्वारा दो महीने का वेतन देने की बात कही गई थी। आज हमें पता चला है कि हमारा वेतन नहीं मिलेगा जिससे छुब्ध होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आज दो महीने का वेतन नहीं मिला तो पीडीडीयू नगर की पानी आपूर्ति बंद कर देंगे।