नए साल में लोगों ने गंगा तट पर खूब खुशियां मनाई लेकिन गंदगी भी छोड़ गए। दशाश्वमेध घाट पर गंगा किनारे बिखरे पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतलें एवं अन्य निर्माल्य को साफ करने का बीड़ा गंगा सेवक ने उठाया और गंदगी को समेट कर नगर निगम को सुपूर्द किया। ध्वनि विस्तारक यंत्र से गंदगी न करने का आग्रह किया कि गंगा हमारी हैं गंगा के घाट भी हमारे हैं स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है । बोले सबका साथ हो गंगा साफ हो के मूल मंत्र के दृष्टिगत हमें जन भागीदारी सुनिश्चित करनी ही होगी। बताते चलें कि गंगा की सफाई के साथ ही घाट किनारे की गंदगी को भी साफ किया गया और अपील की गई कि जनता को स्वच्छता अपनाना चाहिए।