फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आठ किमी साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 10:15 AM IST

मेजर ध्यानचंद जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुरू हुई तीन दिवसी खेल का समापन रविवार सुबह साइकिल चलाकर सम्पन्न हुई। आठ किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की शुरुआत सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम से शुरू हुई। यह यात्रा सिगरा चौराहा, मलदहिया तेलिया बाग, संपूर्ण विश्वविद्यालय, लहुराबीर तक गई। वहां से वापस काशी अनाथालय, मलदहिया होते हुए वापस सिगरा स्टेडियम पहुंचार संपन्न हुई। इस मौके प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मौजूद खिलाड़ियों और लोगों को हर रोज एक घंटा खेल को समर्पित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमल सिंह, साई केंद्र प्रभारी जेएस द्विवेदी के अलावा करीब ढाई सौ खिलाड़ी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें