फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशी में गंगा का रौद्र रूप, गंगा द्वार की सीढ़ियां डूबीं

काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जलस्तर 68.21 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार जलस्तर औसतन पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण हरिशचंद्र घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है और गलियों में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जलभराव के कारण शवों के अंतिम संस्कार के लिए स्थान की कमी हो गई है, जिससे लोगों को शवदाह के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं, शीतला घाट पर स्थित मां शीतला मंदिर में पानी घुस गया। इस मंदिर की अब अहिल्याबाई घाट स्थित अहिल्येश्वर महादेव मंदिर में की जाएगी। वहीं, अस्सी घाट पर आरती स्थल पूरी तरह से डूब गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें