सनबीम वरुणा में पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षा सशक्तीकरण पर आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर रहे। उन्होंने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो हम समावेशी हो जाते हैं। दुनिया की पुरानी संस्कृति में काशी की संस्कृति शामिल है।