गंगा का जलस्तर बढ़ने से वरुणा नदी में पलट प्रवाह शुरू हो गया है। बाढ़ का पानी रिहाईशी इलाकों में पहुंच गया है। पुरानापुल, रसूलगढ़ के लोग अपने सामानों के साथ पालतू जानवरों को लेकर घरों से निकल ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए हैं। सड़क किनारे वे लोग प्लास्टिक का टेंट लगा कर रह रहे हैं। स्थानीय नासिर, राजा, निशा खातून, सैरुन, सिमरन खातून, विजय, चंदन, सीमा ने बताया कि अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है।