वाराणसी जिले में गंगा पार रेती पर जमकर मारपीट हुई। घोड़ा और ऊंट चालकों व नाविकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दौड़ा- दौड़ाकर कुछ लोगों को पीटा जा रहा है। मामला दशाश्वमेध घाट के गंगा पार का बताया जा का है।