अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशी में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसी क्रम में सिगरा स्टेडियम में भी एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके संबंध में बताते हुए वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने कहा कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में, जिला प्रशासन द्वारा आईटीबी फाउंडेशन के सहयोग से सिगरा स्टेडियम में महिलाओं के लिए एक महाभियान, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग हेतु आयोजित किया जा रहा है।